देश की खबरें | एआईसीटीई ने स्नातक परीक्षाओं के अंकों के आधार पर एमबीए, पीजीडीएम में दाखिला देने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एआईसीटीई ने एमबीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराने वाले संस्थानों को स्नातक परीक्षाओं में हासिल अंकों के आधार पर ही छात्रों को दाखिला देने की अनुमति दे दी है, क्योंकि कोविड-19 के मद्देनजर कई प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त एआईसीटीई ने एमबीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराने वाले संस्थानों को स्नातक परीक्षाओं में हासिल अंकों के आधार पर ही छात्रों को दाखिला देने की अनुमति दे दी है, क्योंकि कोविड-19 के मद्देनजर कई प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका है।

तकनीकी शिक्षा क्षेत्र के नियामक अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह रियायत सिर्फ शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए है और इसे भविष्य के शैक्षणिक वर्षों के वास्ते मिसाल के तौर पर न देखा जाए।

यह भी पढ़े | JEE और NEET की परीक्षाएं पोस्टपोन करने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एआईसीटीई सदस्य सचिव राजीव कुमार ने कहा, ‘‘कैट, जैट, सीमैट, एटीएमए, मैट, जीमैट जैसी अखिल भारतीय परीक्षाएं और संबंधित राज्यों की सामान्य प्रवेश परीक्षाएं एमबीए या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएमए) पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला परीक्षाएं हैं। कई राज्यों में इनमें से कुछ परीक्षाएं कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के डर से आयोजित नहीं हो सकीं और इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि ये परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं या फिर आयोजित होंगी या रद्द कर दी गई हैं।’’

परिषद ने संस्थानों को निर्देश दिया है कि अगर सीटें खाली हैं तो स्नातक परीक्षाओं के अंक के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाए और उसके अनुसार दाखिला दिया जाए।

यह भी पढ़े | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से DRDO के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, भारतीय उद्योग द्वारा डिजाइन और निर्माण उत्‍पादन करने वाले 108 सिस्टम एंड सबसिस्टम की लिस्ट सौंपी.

कुमार ने कहा, ‘‘राज्य भी काउंसलिंग के जरिए सीटों के आवंटन के लिए यह रियायत दे सकते हैं।’’

देशभर में विश्वविद्यालय और स्कूल 16 मार्च से बंद हैं। केंद्र सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में कक्षाओं के आयोजन पर रोक लगा दी थी।

देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके बाद से प्रतिबंधों में कई तरह की छूटें दी गईं लेकिन स्कूल और कॉलेज अब भी बंद हैं।

मैट और एटीएमए समेत एमबीए की विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन इंटरनेट आधारित परीक्षा (आईबीटी) मंच के जरिए हो रहा है ।जीमैट की प्रवेश परीक्षा भी आईबीटी के जरिए आयोजित की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\