देश की खबरें | अन्नाद्रमुक ने खुशबू के भाजपा में जाने का स्वागत किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल अन्नाद्रमुक ने अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर के भाजपा में जाने का स्वागत किया और कहा कि यह उनके द्वारा उठाया गया ‘‘एक अच्छा एवं खुशी प्रदान करनेवाला’’ कदम है।
चेन्नई, 12 अक्टूबर तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल अन्नाद्रमुक ने अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर के भाजपा में जाने का स्वागत किया और कहा कि यह उनके द्वारा उठाया गया ‘‘एक अच्छा एवं खुशी प्रदान करनेवाला’’ कदम है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने खुशबू को अन्नाद्रमुक की ओर से बधाई और शुभकमानाएं दीं।
यह भी पढ़े | रंग लाई CM योगी की मेहनत, यूपी में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना वायरस के मामले, रिकवरी रेट हुआ 89 प्रतिशत.
मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह अच्छी बात है। खुशबू का हमारी सहयोगी भाजपा में जाना एक अच्छा और खुशी प्रदान करने वाला कदम है।’’
कांग्रेस के साथ अपना छह साल का जुड़ाव खत्म कर खुशबू नयी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भगवा दल में शामिल हो गईं। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन भी मौजूद थे।
राज्य में वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए मौजूदा मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का नाम तय करने के अन्नाद्रमुक के फैसले का भाजपा नेता पोन राधाकृष्णन द्वारा स्वागत किए जाने पर जयकुमार ने कहा, ‘‘वे तमिलनाडु में अन्नाद्रुमक नीत गठबंधन का हिस्सा हैं और उन्हें इसे स्वीकार करना चाहिए।’’
तमिलनाडु में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)