देश की खबरें | अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु सरकार से मंदिरों में उत्सवों के दौरान एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने रविवार को तमिलनाडु सरकार से मदुरै में चिथिरई उत्सव जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध किया।
चेन्नई, सात मई अन्नाद्रमुक के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने रविवार को तमिलनाडु सरकार से मदुरै में चिथिरई उत्सव जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध किया।
विधानसभा में विपक्ष के नेता ने द्रमुक सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसके द्वारा पर्याप्त कदम नहीं उठाने के कारण धर्मापुरी तथा तंजावुर में रथ दुर्घटनाओं समेत विभिन्न स्थानों पर पिछले दो वर्ष में कई जानलेवा घटनाएं हुई हैं।
पलानीस्वामी ने कहा कि हर साल चिथिरई उत्सव के दौरान मदुरै जिले में 10 लाख से अधिक लोग एकत्रित होते हैं। उन्होंने दावा किया कि अन्नाद्रमुक के शासन के दौरान पुलिस बल की मदद से एहतियाती कदम उठाए गए थे ताकि मामूली घटनाएं भी न हो।
उन्होंने कहा कि पांच मई, 2023 को हुए चिथिरई उत्सव के दौरान तीन श्रद्धालुओं की मंदिर के टैंक में डूबने से मौत हो गयी थी जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत भगदड़ में हुई और मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप एक युवक की हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से वह काफी दुखी हैं।
अन्नाद्रमुक नेता ने कहा कि द्रमुक सरकार को मंदिरों के ऐसे उत्सवों के दौरान सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने चाहिए ताकि अप्रिय घटनाएं न हो और सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)