देश की खबरें | अन्नाद्रमुक ने नए संसद भवन में 'सेंगोल' की प्रस्तावित स्थापना के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)
(फाइल फोटो के साथ)
चेन्नई, 27 मई अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रमुख ई.के. पलानीस्वामी ने नए संसद भवन में ऐतिहासिक राजदंड (सेंगोल) की प्रस्तावित स्थापना के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की।
अन्नाद्रमुक ने सेंगोल को तमिल गौरव, विरासत और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक करार दिया।
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता पलानीस्वामी ने 'रिकॉर्ड समय' में नए संसद भवन के निर्माण और सेंगोल स्थापित करने के कदम के लिए मोदी की सराहना की।
पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में लोकतंत्र के प्रतीक नए संसद भवन के उद्घाटन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास तमिल गौरव, विरासत और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक ऐतिहासिक स्वर्ण 'सेंगोल' (राजदंड) स्थापित करने के लिए तमिलनाडु के लोगों की ओर से आपका आभार व्यक्त करता हूं।’’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित करीब 19 विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। विपक्षी दलों का तर्क है कि संसद के नये भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए क्योंकि वह गणराज्य की प्रमुख हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)