देश की खबरें | अन्नाद्रमुक ने द्रमुक पर ‘‘भ्रष्टाचार, वसूली और बदले की कार्रवाई’’ में लिप्त होने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने बृहस्पतिवार को अपने प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर ‘‘भ्रष्टाचार, वसूली और बदले की कार्रवाई’’ में लिप्त होने का आरोप लगाया।

चेन्नई, 19 अगस्त विपक्षी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने बृहस्पतिवार को अपने प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर ‘‘भ्रष्टाचार, वसूली और बदले की कार्रवाई’’ में लिप्त होने का आरोप लगाया।

अन्नाद्रमुक ने द्रमुक पर उसके नेताओं को निशाना बनाकर कोविड प्रबंधन में अपनी कथित नाकामयाबी को छिपाने का भी आरोप लगाया।

अन्नाद्रमुक के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम, समन्वयक और संयुक्त समन्वयक के पलानीस्वामी के नेतृत्व में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और सरकार के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ज्ञापन में सत्तारूढ़ द्रमुक के ‘‘सरकारी तंत्र के दुरुपयोग’’ और इसके ‘‘भ्रष्टाचार, वसूली और प्रतिशोध’’ का विवरण दिया गया है।

बाद में यहां पत्रकारों से बात करते हुए पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार ने महामारी की स्थिति को ठीक से नहीं संभाला और ‘‘इसे छिपाने’’ के लिए उनकी पार्टी के नेताओं को ‘‘झूठे मामलों’’ में फंसाने सहित विभिन्न कृत्यों का सहारा ले रही थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘द्रमुक सरकार सभी मोर्चो पर हार गई है और सत्तारूढ़ दल के सदस्य घोटालों में लिप्त हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार महामारी को रोकने में असमर्थ रही है और इसे छिपाने के लिए अन्नाद्रमुक नेताओं, पूर्व मंत्रियों और पदाधिकारियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उनका इरादा भ्रष्टाचार, वसूली और बदले की कार्रवाई करना है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘द्रमुक की 100 दिन की उपलब्धि ‘‘वसूली’’ है। उन्होंने कहा कि द्रमुक शासन के 100 से अधिक दिनों में, लोगों को चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इस अवधि के दौरान यह इसकी उपलब्धि है।

गौरतलब है कि छह अप्रैल के चुनावों में अन्नाद्रमुक को पछाड़ने के बाद, एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक ने इस साल सात मई को पदभार ग्रहण किया था और 14 अगस्त को 100 दिन पूरे किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान