विदेश की खबरें | मशीन को अनुकूलित करने वाले एआई अग्रदूतों ने कंप्यूटर विज्ञान का शीर्ष पुरस्कार जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एंड्रयू बार्टो और रिचर्ड सटन इस साल के ए एम ट्यूरिंग पुरस्कार के विजेता हैं। यह पुरस्कार प्रौद्योगिकी जगत के लिए नोबेल पुरस्कार के समान है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एंड्रयू बार्टो और रिचर्ड सटन इस साल के ए एम ट्यूरिंग पुरस्कार के विजेता हैं। यह पुरस्कार प्रौद्योगिकी जगत के लिए नोबेल पुरस्कार के समान है।

बार्टो (76) और सटन (67) द्वारा 1970 के दशक के अंत में शुरू किए गए अनुसंधान ने पिछले दशक की कुछ एआई सफलताओं का मार्ग प्रशस्त किया। उनके काम के केंद्र में ऐसी मशीन थीं जो सकारात्मक संकेतों के जवाब में उनके व्यवहार को लगातार अनुकूलित कर सकती थीं।

मशीनी सफलताओं के क्रम में गूगल कंप्यूटर प्रोग्राम ने 2016 और 2017 में प्राचीन चीनी बोर्ड गेम गो के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हरा दिया।

यह चैटजीपीटी जैसे लोकप्रिय एआई टूल को बेहतर बनाने, वित्तीय व्यापार को अनुकूलित करने और रूबिक क्यूब को हल करने में रोबोटिक हाथ की मदद करने में भी एक महत्वपूर्ण तकनीक रही है।

हालांकि, बार्टो ने कहा कि यह क्षेत्र तब व्यावहारिक नहीं था जब उन्होंने और उनके डॉक्टरेट छात्र सटन ने मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय, एमहर्स्ट में अपने सिद्धांतों और एल्गोरिदम को तैयार करना शुरू किया।

दस लाख अमेरिकी डॉलर के इस वार्षिक पुरस्कार की घोषणा बुधवार को एसोसिएशन फॉर कंप्यूटिंग मशीनरी द्वारा की गई, जिसे गूगल द्वारा प्रायोजित किया जाता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\