देश की खबरें | एअर इंडिया ने 12 जून को हुई विमान दुर्घटना के दो तिहाई पीड़ितों को मुआवजा दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में मारे गए लगभग दो-तिहाई पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा दे दिया है।
मुंबई, चार जुलाई एअर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में मारे गए लगभग दो-तिहाई पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा दे दिया है।
अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा एअर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार तथा जमीन पर मौजूद 260 लोगों की मौत हो गई।
एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने एयरलाइन कर्मचारियों को एक आंतरिक पोस्ट में जानकारी दी, “हमारी टीम परिवारों को अंतरिम मुआवजा दिलाने में मदद कर रही हैं। प्रत्येक प्रभावित परिवार को एअर इंडिया के प्रतिनिधि द्वारा सीधे सहायता दी जा रही है, जिनमें से लगभग दो-तिहाई परिवारों को पहले ही भुगतान मिल चुका है या उनका भुगतान अंतिम चरण में है।”
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि टाटा संस परिवारों और बचे लोगों को दीर्घकालिक सहायता प्रदान करने के लिए तंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया में है।
एयरलाइन कर्मचारियों को लिखे एक आंतरिक पोस्ट में विल्सन ने यह भी कहा कि एयरलाइन “विमान, उत्पाद, सेवा, प्रणाली, क्षमताओं और सबसे बढ़कर लोगों के उन्नयन में निवेश करना जारी रखेगी”।
यह दुर्घटना, भारत में दशकों में हुई सबसे बुरी हवाई दुर्घटनाओं में से एक थी, जिसमें एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर शामिल थी।
विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जबकि जमीन पर हताहतों सहित कुल 260 लोगों की जान गयी थी।
दुर्घटना के तुरंत बाद, एअर इंडिया की मूल कंपनी टाटा संस ने घोषणा की कि वह दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को एक करोड़ रुपये प्रदान करेगी।
एअर इंडिया ने 14 जून घोषणा की कि वह अहमदाबाद विमान दुर्घटना में प्रत्येक मृतक और जीवित बचे व्यक्ति के परिवारों को तत्काल वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद के लिए 25 लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा प्रदान करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

