देश की खबरें | अहमदाबाद में भीड़ को कुचलने के आरोपी ने एक जनवरी को भी कार से मंदिर को टक्कर मारी थी: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद में पिछले सप्ताह भीड़ को अपनी जगुआर कार से कथित तौर पर कुचलने और नौ लोगों को मारने के आरोपी तथ्य पटेल ने इस साल एक जनवरी को भी इसी कार से एक मंदिर को टक्कर मारी थी,जिसका खुलासा होने के बाद उसके खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुजरात पुलिस ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 26 जुलाई अहमदाबाद में पिछले सप्ताह भीड़ को अपनी जगुआर कार से कथित तौर पर कुचलने और नौ लोगों को मारने के आरोपी तथ्य पटेल ने इस साल एक जनवरी को भी इसी कार से एक मंदिर को टक्कर मारी थी,जिसका खुलासा होने के बाद उसके खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुजरात पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, गांधीनगर जिले के संतेज पुलिस थाने में यह हालिया प्राथमिकी दर्ज की गई है।

संतेज पुलिस थाना के उप निरीक्षक विजयसिंह गोहिल ने बुधवार को प्राथमिकी के हवाले से बताया, ‘‘पटेल ने अपनी कार से एक जनवरी को तड़के अहमदाबाद-साणंद मार्ग पर वन्सजादा गांव के समीप स्थित एक मंदिर को टक्कर मारी थी, जिसमें मंदिर का एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था और छत का एक हिस्सा ढह गया था।’’

उन्होंने कहा कि पटेल (20) के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाने) और 427 (कृत्य से पचास रुपये या उससे अधिक की हानि) सहित सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गोहिल ने बताया कि मंदिर से कार टकराने की घटना सात महीने पहले हुई थी और आरोपी की पहचान नहीं होने की वजह से ग्रामीणों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया था ।

जांच अधिकारी गोहिल ने बताया,‘‘इस्कॉन फ्लाईओवर मामले में हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के दौरान पटेल ने कबूल किया कि एक जनवरी को उसकी जगुआर कार मंदिर के खंभे से टकराई थी और वह मौके से फरार हो गया था। हादसे के समय कार में उसके दोस्त भी सवार थे।’’

उन्होंने बताया,‘‘उसके कबूलनामे के बाद, हमने एक ग्रामीण से शिकायत प्राप्त की और पटेल के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।’’

पुलिस के मुताबिक गांव के पूर्व सरपंच मणजी ठाकुर ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर