एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डीएनए परीक्षण से 251 पीड़ितों की पहचान हुई; 245 शव परिजन को सौंपे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद में बारह जून को हुई विमान दुर्घटना के 251 पीड़ितों की पहचान अब तक डीएनए परीक्षण के माध्यम से की जा चुकी है और इनमें से 245 शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

देश की खबरें | अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डीएनए परीक्षण से 251 पीड़ितों की पहचान हुई; 245 शव परिजन को सौंपे गए

अहमदाबाद, 22 जून अहमदाबाद में बारह जून को हुई विमान दुर्घटना के 251 पीड़ितों की पहचान अब तक डीएनए परीक्षण के माध्यम से की जा चुकी है और इनमें से 245 शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

लंदन जा रहा विमान उस दिन अपराह्न 1.39 बजे अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद मेघाणी नगर में एक छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 विमान में सवार थे। एक यात्री बच गया था।

अधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं, क्योंकि विमान में आग लगने के कारण कई शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनकी पहचान नहीं की जा सकी।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा, "डीएनए परीक्षणों के माध्यम से कुल 251 पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। 245 शव परिजन को सौंप दिए गए हैं, जिनमें 176 भारतीय, 49 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई तथा 12 गैर-यात्री शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि 70 पीड़ित अहमदाबाद से, 24 वडोदरा से, 26 आणंद से और 11 खेड़ा से हैं। जोशी ने बताया कि अब तक पहचाने गए कुछ पीड़ित राजस्थान, मणिपुर, नगालैंड, महाराष्ट्र, दीव और बिहार से थे।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि डीएनए नमूने मिलान की प्रक्रिया बहुत संवेदनशील है और इसमें कानूनी प्रोटोकॉल शामिल हैं। इसलिए इसे गंभीरता और तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और संबंधित संस्थान, स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य और राज्य सरकार के अन्य विभाग और विभिन्न एजेंसियां ​​पार्थिव अवशेषों को परिजनों को सौंपने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।’’

अधिकारियों ने शनिवार को अहमदाबाद विमान दुर्घटना के आठ पीड़ितों के परिवारों से डीएनए परीक्षण के लिए किसी अन्य रिश्तेदार का नमूना देने को कहा है, क्योंकि दिये गए पहले नमूने से मिलान नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).