कृषि भवन का कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया
अधिकारी पशुपालन एवं डेयरी विभाग में निजी सचिव के तौर पर काम करते हैं।
नयी दिल्ली, मई मध्य दिल्ली में कृषि भवन के एक हिस्से को सील कर दिया गया है क्योंकि मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के एक अधिकारी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
अधिकारी पशुपालन एवं डेयरी विभाग में निजी सचिव के तौर पर काम करते हैं।
एक सरकारी बयान के मुताबिक, ‘‘दिशानिर्देशों के मुताबिक पूरे कार्यालय परिसर को 19 और 20 मई को गहन तरीके से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा नियमित सैनिटाइजेशन जारी रहेगा।’’
इसमें बताया गया कि अधिकारियों को अगले दो दिन तक घर से काम करने के लिए कहा गया है। कार्यालय 21 मई को फिर से खुलेगा।
कोविड-19 संक्रमित अधिकारी के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर पर पृथक-वास में रहें और पांच दिन बाद अपनी जांच कराएं।
इसमें कहा गया है कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें कार्यालय आने की अनुमति दी जाएगी।
गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक शेष कर्मचारियों को 21 मई से रोटेशन के आधार पर बुलाया जाएगा।
कृषि भवन में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अलावा कृषि, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले, ग्रामीण विकास और पंचायती राज सहित कई अन्य मंत्रालय भी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

