देश की खबरें | कृषि उपज के दाम गिर रहे हैं क्योंकि केंद्र ध्यान नहीं दे रहा: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि देश में कृषि उपज की कीमतें गिर रही हैं क्योंकि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

पुणे, पांच सितंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि देश में कृषि उपज की कीमतें गिर रही हैं क्योंकि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

पुणे जिले के जुन्नार में एक किसान सभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि जब वह संयुक्त प्रगतिशल गठबंधन (संप्रग) सरकार में 10 साल केंद्रीय कृषि मंत्री रहे, तो उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि किसानों को उनकी कृषि उपज का अच्छा दाम मिले।

उन्होंने कहा, '' आज किसानों के सामने कई सवाल हैं। कृषि उपज की कीमतें नीचे चली गई हैं। लोग (किसान) अपनी कृषि उपज फेंक रहे हैं... यहां तक ​​कि लागत भी नहीं मिल पा रही है। सभी के लिए चिंताजनक स्थिति है।''

पवार ने कहा, '' दुर्भाग्यवश, केंद्र इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा, जिसके परिणामस्वरूप कृषि उपज के दाम गिर रहे हैं। इसका एकमात्र अपवाद गन्ना है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में चीनी की कीमतों में वृद्धि हुई है और अगर यह जारी रहा, तो गन्ने की अच्छी कीमत मिलेगी।''

राकांपा प्रमुख ने कार्यक्रम में कम संख्या में महिलाओं की मौजूदगी पर नाखुशी जताई।

चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे पवार ने कहा, '' कार्यक्रम में कुछ ही महिलाएं दिख रही हैं। महिलाएं कार्यक्रमों में शामिल क्यों नहीं होती हैं? जब मेरे पास राज्य की बागडोर थी, तब मैंने पंचायत समितियों, जिला परिषदों और बाजार समितियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें सुनिश्चित की थीं। अगर हम देश को आगे ले जाना चाहते हैं तो महिलाओं और पुरुषों को मिलकर काम करने की जरूरत है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला