देश की खबरें | हरियाणा के कृषि मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दलाल राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए सत्तारूढ़ भाजपा के आठवें विधायक हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 26 अगस्त हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दलाल राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए सत्तारूढ़ भाजपा के आठवें विधायक हैं।

मंत्री ने कहा कि तीन दिन पहले उन्होंने जांच कराई थी, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि उसके बाद उन्होंने दोबारा जांच कराई, जिसमें उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई।

यह भी पढ़े | Postpone JEE & NEET 2020: 8 वर्षीय क्लाइमेट एक्टिविस्ट Licypriya Kangujam ने छात्रों की याचिका पर सुनवाई करने का किया आग्रह, कहा- कोविड-19 महामारी के बीच NTA प्रवेश परीक्षा को करें स्थगित.

मंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद को घर पर पृथक कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की।

करनाल से भाजपा सांसद संजय भाटिया और करनाल जिले की घरौंदा सीट से विधायक हरविंदर कल्याण ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस की चपेट में आने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | NEET UG Admit Card 2020: नीट यूजी 2020 परीक्षा का एडमिट कार्ड एनटीए ने किया जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें डाउनलोड.

कल्याण ने भी तीन दिन पहले कोरोना वायरस जांच कराई थी, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने दोबारा जांच कराई तो उनके संक्रमित होने की पुष्टि हो गई।

भाटिया के पहले हिसार से भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

खट्टर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।

इसके अलावा भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा, राम कुमार कश्यप और असीम गोयल भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\