जरुरी जानकारी | कृषि मंत्री चौहान ने अधिकारियों को मखाना बोर्ड के गठन में तेजी लाने के निर्देश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मंत्रालय के अधिकारियों को बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को रबी उपज का बेहतर मूल्य मिले।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मंत्रालय के अधिकारियों को बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को रबी उपज का बेहतर मूल्य मिले।

भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा में भाग लेते हुए मंत्री ने खरीफ (ग्रीष्म) फसलों की प्रगति, आगामी सप्ताह के मौसम पूर्वानुमान और मौजूदा कीमतों के रुझान का जायजा लिया।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चौहान ने अपने अधिकारियों को मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया और किसानों से सुझाव लेने को कहा है।

केंद्रीय बजट 2025-26 में 100 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के साथ बिहार के मखाना उद्योग को बढ़ाने के लिए मखाना बोर्ड की घोषणा की गई थी।

मंत्री ने खरीफ फसलों की बुवाई की प्रगति की भी समीक्षा की।

खरीफ (ग्रीष्म) फसलों के तहत कुल फसल क्षेत्र 2023-24 में 21 फरवरी तक 21.84 लाख हेक्टेयर से बढ़कर चालू फसल वर्ष 2024-25 (जुलाई-जून) में 22.31 लाख हेक्टेयर हो गया। बैठक में कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी और मंत्रालय के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्याज, आलू और टमाटर की बुवाई के लिए अभी समय है और मौजूदा अच्छे बाजार मूल्यों को देखते हुए सामान्य क्षेत्रों में कवरेज की उम्मीद है।

अब तक प्याज की बुवाई 10.29 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो पिछले साल से 1.66 लाख हेक्टेयर अधिक है। आलू की बुवाई 19.82 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो उक्त अवधि में 0.31 लाख हेक्टेयर अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\