जरुरी जानकारी | नेपाल में पनबिजली परियोजना के लिए एसजेवीएनएल, नेपाल निवेश बोर्ड में समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने नेपाल के काठमांडू में 679 मेगावाट के लोअर (निचली)अरुण पनबिजली परियोजना के विकास के लिए नेपाल के निवेश बोर्ड के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने नेपाल के काठमांडू में 679 मेगावाट के लोअर (निचली)अरुण पनबिजली परियोजना के विकास के लिए नेपाल के निवेश बोर्ड के साथ समझौता किया है।

एसजेवीएनएल के सीएमडी नंद लाल शर्मा और आईबीएन के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सुशिल भट्टा ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस दौरान नेपाल के उप प्रधान मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल और नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी मौजूद रहे।

नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएनएल ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली (आईसीबी) के माध्यम से 679 मेगावाट की निचली अरुण पनबिजली परियोजना को हासिल किया है। इस परियोजना के लिए प्रतिस्पर्धी बोली में कई बड़ी कंपनियां भी शामिल थी।

अरुण पनबिजली परियोजना नेपाल के संखुवासभा और भोजपुर जिलों में स्थित है। इस परियोजना में बांध का निर्माण नहीं किया जाएगा और इसे 900 मेगावाट क्षमता वाली निर्माणाधीन अरुण-तीन पनबिजली संयंत्र से निकलने वाली धारा से जोड़ा जाएगा।

शर्मा ने एसजेवीएन को अरुण पनबिजली परियोजना के लिए चुनने और उसकी क्षमताओं में विश्वास बनाए रखने के लिए नेपाल सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\