जरुरी जानकारी | भारती एयरटेल और समिट डिजिटल में करार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिजिटल ढांचा कंपनी समिट डिजिटल ने दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के साथ एक करार की सोमवार को घोषणा की।
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल डिजिटल ढांचा कंपनी समिट डिजिटल ने दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के साथ एक करार की सोमवार को घोषणा की।
करार के तहत भारती एयरटेल अपने वायरलेस नेटवर्क के लिए समिट डिजिटल की टावर अवसंरचना का उपयोग करेगी।
समिट डिजिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी धनंजय जोशी ने इस बारे में कहा, ‘‘एयरटेल को उत्कृष्ट सेवा देने का हमारा वादा है जिससे पूरे देश में निर्बाध सेवा दी जा सके।’’
करार की वित्तीय जानकारी नहीं दी गई।
भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रणदीप सेखों ने कहा, ‘‘हम देश में अपने उच्च गति वाले नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं और इसमें समिट डिजिटल के ढांचे का उपयोग करेंगे।’’
समिट के पास सक्रिय साइट की संख्या 1,51,000 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)