देश की खबरें | नौसेना के लिए 26 राफेल-एम जेट खरीदने पर जल्द समझौता होगा: नौसेना प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि भारत नौसेना के लिए खास तौर पर बनाए गए राफेल के 26 जेट विमान और तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की प्रस्तावित खरीद के अनुबंध को जल्द ही अंतिम रूप देने वाला है।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि भारत नौसेना के लिए खास तौर पर बनाए गए राफेल के 26 जेट विमान और तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की प्रस्तावित खरीद के अनुबंध को जल्द ही अंतिम रूप देने वाला है।

नौसेना दिवस से पहले मीडिया से बातचीत में एडमिरल त्रिपाठी ने यह भी कहा कि दो एसएसएन (परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियों) के लिए सरकार की मंजूरी से यह संकेत मिलता है कि सरकार को ऐसी नौकाओं के निर्माण के लिए देश की स्वदेशी क्षमताओं पर भरोसा है।

नौसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि देश की नौसैन्य क्षमता को बढ़ाने के प्रयासों के तहत वर्तमान में 62 जहाज और एक पनडुब्बी का निर्माणकार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि अगले एक साल में कुछ जहाजों को शामिल किया जाएगा और कम से कम एक जहाज को नौसेना में शामिल किया जाएगा।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हमने नौसेना में विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को शामिल करने के लिए प्रयास दोगुने कर दिए हैं।’’

उन्होंने कहा कि राफेल-एम (नौसैनिक संस्करण) और स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद का अनुबंध अगले महीने अंतिम रूप ले लेगा।

पिछले साल जुलाई में रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल-एम जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए किया जाएगा।

पाकिस्तान द्वारा अपनी समुद्री ताकत बढ़ाने के प्रयासों पर एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नौसेना पड़ोसी देशों से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान