जरुरी जानकारी | यूनियन बैंक, एनडीएमसी का पेंशन वितरण के लिए करार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) से पेंशन वितरण का अधिकार मिला है।
नयी दिल्ली, 21 सितंबर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) से पेंशन वितरण का अधिकार मिला है।
बैंक ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन वितरण के लिए एनडीएमसी के साथ करार किया है।
इस बारे में एनडीएमसी के मुख्यालय सिविक सेंटर में सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
बैंक के महाप्रबंधक- सरकारी कारोबार आर के जगलान ने कहा कि यह करार एनएमडीसी के साथ हमारे सहयोग की दिशा में एक और कदम है। इससे बैंक, एनडीएमसी तथा लोगों को लाभ होगा।
यह करार तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)