देश की खबरें | भाजपा की गलत नीतियों से बर्बाद हुई कृषि अर्थव्यवस्था : अखिलेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर कृषि अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
लखनऊ, 18 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर कृषि अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
अखिलेश ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि किसान प्राकृतिक आपदा से ज्यादा सरकारी रवैये से संकट में है और भाजपा की नीतियों से कृषि की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
यह भी पढ़े | गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने जताया दुख.
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की कर्ज माफी, उनकी आय दोगुनी करने तथा उपज की उत्पादन लागत का डेढ़ गुना दाम देने के ‘झूठे’ वादों से उनके वोट ले लिए और फिर कारपोरेट के पास उन्हें बंधक बनाने की साजिश को अंजाम दे दिया।
अखिलेश ने आरोप लगाया कि आज बेमौसम बरसात और धान की खरीद में भ्रष्टाचार के चलते किसान बदहाली में हैं और सरकार उनके प्रति असंवेदनशील व्यवहार कर रही है। ऐसे में किसान आत्महत्या नहीं करें तो क्या करें?
यह भी पढ़े | Bihar: नीतीश कुमार की कैबिनेट में 13 मंत्री करोड़पति, BJP के सबसे ज्यादा, जानें उनके नाम.
उन्होंने दावा किया कि किसान के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1888 रूपए प्रति क्विंटल है मगर बाजार में उसे 1000-1200 रूपये में ही धान बेचना पड़ रहा है। धान क्रय केन्द्रों पर किसान को अपमानित किया जाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘सच तो यह है कि किसान भगवान भरोसे ही जिंदा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों में उसे शोषण और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। अब किसान वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों की ही प्रतीक्षा कर रहे हैं जब वे अपने मन की नयी समाजवादी सरकार चुनेंगे और ‘भ्रष्ट’ भाजपा से निजात पा सकेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

