UP: घर में बल्ब बदलने को लेकर हुआ झगड़ा, शख्स ने बड़े भाई और भतीजे को मार दी गोली
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के नगला अजीता में घर में बल्ब बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर गुस्से में गोलियां चला दीं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के नगला अजीता में घर में बल्ब बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर गुस्से में गोलियां चला दीं. UP: आगरा के एक होटल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
जगदीशपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है. आनंद पाराशर और चंद्र प्रकाश, दोनों भाई एक ही मकान में ऊपर-नीचे के मंजिलों में रहते हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे दोनों भाईयों में बल्व बदलने को लेकर विवाद हुआ, जो जल्दी ही मारपीट में बदल गया.
अधिकारी ने बताया कि बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई चंद्र प्रकाश ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चला दीं जिसमें आनंद पाराशर (50) और उनका बेटा विकास (29) घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

