देश की खबरें | आगरा प्रश्नपत्र लीक मामला: उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रलिस, प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में हाल में विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने रविवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

आगरा (उप्र), 15 मई आगरा में हाल में विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने रविवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रकरण में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही विभागीय कार्यवाही के लिए कुलपति एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।

बैठक के दौरान प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल लोगों और प्रश्नपत्र खरीदने वाले परीक्षार्थियों को कार्रवाई की परिधि में लेने के निर्देश दिये गये।

मंत्री ने पुलिस और प्रशासन से 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों तक पहुंचने और विभागीय स्तर पर परीक्षा नियंत्रक को कार्य से हटाकर कुलसचिव को प्रभार सौंपने के निर्देश दिये हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि दोषी किसी भी स्तर के हों, उन्हें बख्शा नही जायेगा ताकि प्रश्नपत्र लीक होने की पुनरावृत्ति न हो सके।

मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों को संरक्षित करने के लिए वाई-फाई युक्त 'डिजिटल लॉक' का प्रयोग किया जाए। साथ ही प्रश्नपत्र संबंधित महाविद्यालयों में परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व पहुंचाया जाये।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि महाविद्यालय परिसर में केन्द्र प्रमुख के अतिरिक्त किसी का भी मोबाइल ले जाना वर्जित होगा।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (नगर) विकास कुमार, कुलपति विनय पाठक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रेखा रानी तिवारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान