एजेंसी न्यूज

आगरा: 100 फुट गहरे कुएं में गिरने से एक बच्ची की मौत, एक घायल

आगरा के एक गांव में शुक्रवार को 100 फुट गहरे कुएं में गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गयी.

आगरा: 100 फुट गहरे कुएं में गिरने से एक बच्ची की मौत, एक घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

आगरा, 20 नवंबर : आगरा के एक गांव में शुक्रवार को 100 फुट गहरे कुएं में गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गयी.

यह घटना मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ का पुरा गांव में दिन में दो बजे के करीब हुई. बच्चियां इस सूखे कुएं के पास खेल रही थीं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दूसरे का आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से दुमका स्थानांतरित नौ एसएसबी जवान कोविड-19 से पीड़ित

प्रत्यक्षदर्शी और गांव के निवासी अजय तोमर ने बताया कि दोनों बच्चियां गांव के पास खेल रही थीं और खेलते-खेलते कुएं में गिर गईं. कुआं गांव के बाहर स्थित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).