देश की खबरें | आगरा: भाजपा नेता की सभा में शामिल होने पर दरोगा और सिपाही निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की सभा में ड्यूटी छोड़कर शामिल होने वाले एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

आगरा,23 जनवरी आगरा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की सभा में ड्यूटी छोड़कर शामिल होने वाले एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने कहा कि मनसुखपुरा थाने में तैनात एक दरोगा और सिपाही को निलंबित किया गया है और दोनों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह मामला थाना मंसुखपुरा के शाहपुर खालसा का है जहां शनिवार को एक सभा आयोजित हुई थी। इसमें गुर्जर समाज के चार-पांच गांवों के लोग एकत्र हुए थे।

गुर्जर समाज के लोगों ने सभा में भाजपा नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव चौहान का सम्मान किया।

जांच में पुलिसकर्मियों की पहचान उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार और सिपाही जनमेश के रूप में हुई।

आगरा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले भाजपा नेता को गनर दिए गए थे, लेकिन नये पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड़ ने गनर वापस ले लिये थे। इस कार्यक्रम का वीडियो और फोटो इंटरनेट पर प्रसारित होने पर मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया।

इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई। उनसे पूछा गया कि सभा में वे किसकी अनुमति से गए थे और अधिकारियों को इस बारे में जानकारी क्यों नहीं दी गई। लेकिन दोनों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

धीरज संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी