एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आगरा : विवाद के बाद पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में मंटोला थाना क्षेत्र के ढोलीखार में विवाद होने पर पति ने पत्नी को कथित तौर पर तीसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आगरा : विवाद के बाद पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका

आगरा(उप्र),सात फरवरी आगरा में मंटोला थाना क्षेत्र के ढोलीखार में विवाद होने पर पति ने पत्नी को कथित तौर पर तीसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने पीड़िता के पिता मुंडापाड़ा निवासी हाजी इलियास के हवाले से बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले बेटी का निकाह ढोलीखार निवासी मौहम्मद सैफ के साथ किया था।

इलियास का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटी का उत्पीडऩ कर रहे थे और दो बच्चे होने के बाद भी यह सिलसिला नहीं थमा।

उन्होंने आरोप लगाया है कि मंगलवार रात को पति, ननद और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उनकी बेटी को छत से फेंक दिया।वह पड़ोसी के टीनशेड पर गिरी। घायल बेटी को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

मंटोला थाना के निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बुधवार को बताया कि महिला को छत से फेंका गया है, यह जांच का विषय है। ससुराल के उत्पीडऩ से तंग आकर छत से नीचे कूदने की बात भी कही जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की सभी कोण से जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).