‘अग्निपथ’ योजना: प्रदर्शनकारियों ने अलवर जिले में जयपुर-दिल्ली राजमार्ग अवरुद्ध किया

सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ राजस्थान के कई हिस्सों में युवाओं का विरोध-प्रदर्शन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा. कुछ प्रदर्शनकारियों ने अलवर जिले में जयपुर-दिल्ली राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया.

(Photo Credits: Twitter)

जयपुर, 18 जून : सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ राजस्थान के कई हिस्सों में युवाओं का विरोध-प्रदर्शन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा. कुछ प्रदर्शनकारियों ने अलवर जिले में जयपुर-दिल्ली राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया.

पुलिस के अनुसार, जब पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी युवाओं को तितर-बितर करने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए. केंद्र की योजना का विरोध कर रहे युवा बहरोड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा हो गए और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. पुलिस ने कहा कि राजमार्ग करीब 15 मिनट तक अवरुद्ध रहा और उसके बाद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर किया. यह भी पढ़ें : लाउडस्पीकर विवाद: कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

इसी तरह का प्रदर्शन झुंझुनू में भी हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने चिड़ावा में एक सड़क मार्ग और रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध करने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटा दिया. योजना के खिलाफ युवाओं ने जयपुर और जोधपुर में भी प्रदर्शन किया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश