देश की खबरें | केकड़ी में आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, एक वाहन जलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार के नये कानून में ‘‘हिट एंड रन’’ के मामलों में सख्त सजा के प्रावधानों के खिलाफ ट्रक एवं निजी बस चालकों की हड़ताल के दौरान राजस्थान के केकड़ी में हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और उनके एक वाहन को आग के हवाले कर दिया । इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, दो जनवरी केंद्र सरकार के नये कानून में ‘‘हिट एंड रन’’ के मामलों में सख्त सजा के प्रावधानों के खिलाफ ट्रक एवं निजी बस चालकों की हड़ताल के दौरान राजस्थान के केकड़ी में हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और उनके एक वाहन को आग के हवाले कर दिया । इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

राज्य में कई ट्रक चालक इस हड़ताल में शामिल हो गए हैं और काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, कुछ जगहों को छोड़कर राज्य में मंगलवार को जाम की कोई खबर नहीं है।

दूसरी ओर, हड़ताल से ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।

केकड़ी जिले के बांदनवाड़ा इलाके में सोमवार रात पुलिस को ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

केकड़ी के पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया, ‘‘पुलिस दल अजमेर-भीलवाड़ा राजमार्ग पर बांदनवाड़ा टोल नाके के पास लगे जाम को खुलवाने के लिये गया था। पुलिसवालों को देख भीड़ ने पुलिस दल पर पथराव किया जिसमें सरवाड़ और केकड़ी (शहर) थानाधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गये। भीड़ ने केकड़ी शहर थाने के एक वाहन में आग लगा दी।’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में 15-20 नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

केकड़ी के वृत्ताधिकारी संजय सिंह ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, और सड़क पर जाम खुलवा दिया गया है।

जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि कानून के विरोध में करीब 80 फीसदी ट्रक चालकों ने काम का बहिष्कार किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम की कोई रिपोर्ट नहीं है।

जैन ने बताया, “ट्रक चालक काम नहीं कर रहे हैं और वे हड़ताल में भाग ले रहे हैं जिससे माल की ढुलाई प्रभावित हुई है। ट्रांसपोर्टर भी चालकों के साथ खड़े हैं।”

उन्होंने कहा, "हम सरकार से कानून के उन प्रावधानों की समीक्षा करने की मांग करते हैं जो कठोर हैं और उन्हें पूरा करना व्यावहारिक नहीं है।"

इस बीच, लोग इस डर से पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने के लिए लाइन में खड़े हैं कि हड़ताल के कारण कहीं पंपों पर ईंधन की किल्लत न हो जाये ।

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण राज्य में आपूर्ति करीब 20 फीसदी प्रभावित हुई है।

वहीं राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने प्रस्तावित कानून के खिलाफ तीन जनवरी को प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संगठन के एक बयान के अनुसार यह चालक विरोधी कानून है।

भारतीय दंड विधान की जगह लेने जा रही भारतीय न्याय संहिता में ऐसे चालकों के लिए 10 साल तक की सजा का प्रावधान है जो लापरवाही से गाड़ी चलाकर भीषण सड़क हादसे को अंजाम देने के बाद पुलिस या प्रशासन के किसी अफसर को दुर्घटना की सूचना दिए बगैर मौके से फरार हो जाते हैं।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\