देश की खबरें | सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियां तथ्यों के आधार पर काम करती हैं : केजरीवाल को समन पर संबित पात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियां भावनाओं के आधार पर नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर काम करती हैं।

भुवनेश्वर, 16 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियां भावनाओं के आधार पर नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर काम करती हैं।

पात्रा रविवार को आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के समन पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में लोकतंत्र की अच्छी बात यह है कि इस देश में किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि वह कानून से ऊपर है या कानून से बच सकता है।

पात्रा ने कहा कि जांच एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि ‘‘दिल्ली शराब घोटाले का सरगना कौन है? क्या मनीष सिसोदिया ने अकेले यह आबकारी नीति बनाई है या कोई और भी इसमें शामिल है?’’

पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन केजरीवाल से कुछ सवाल भी किए। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली शराब नीति आपके निर्देश पर आपके आवास पर मंत्रिमंडल द्वारा पारित की गई थी और आपने बार-बार दावा किया है कि इस आबकारी नीति से दिल्ली के खजाने को भारी लाभ होगा, लेकिन इसके बजाय 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ तथा आपको आबकारी नीति को वापस लेना पड़ा।’’

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पूछा, ‘‘किस कारण से आपको उस नीति को वापस लेना पड़ा, जिसके बारे में आपने दावा किया था कि इससे राज्य को लाभ होगा? क्या आपके आवास पर दिल्ली आबकारी नीति बनाई गई थी और क्या सचिव ने आपके यहां नीति से संबंधित दस्तावेज सौंपे थे?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान