एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है: प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है और साथ ही वह उन लोगों से घिरे होने के कारण “राजनीतिक रूप से अलग-थलग” महसूस कर रहे हैं, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है: प्रशांत किशोर
नीतीश कुमार (Photo: Credits ANI)

पटना, 9 अक्टूबर : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है और साथ ही वह उन लोगों से घिरे होने के कारण “राजनीतिक रूप से अलग-थलग” महसूस कर रहे हैं, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है. कुमार (71) ने एक दिन पहले किशोर के बारे में कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काम कर रहे हैं और एक बार उन्होंने उन्हें जद (यू) का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी.

किशोर ने कहा, “नीतीश कुमार पर धीरे-धीरे उम्र का असर दिखने लगा है. वह घबराए हुए दिखते हैं.” किशोर पेशेवर रूप से और पार्टी में शामिल होकर भी कुमार के साथ काम कर चुके हैं. फिलहाल वह बिहार की 3,500 किलोमीटर लंबी ‘पदयात्रा’ पर हैं. उन्होंने एक वीडियो में कहा, “कुमार जब बोलना शुरू करते हैं, तो कहना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ देते हैं. अगर उनको लगता है कि मैं भाजपा के लिए काम कर रहा हूं तो मैं उन्हें ऐसा सुझाव क्यों दूंगा, जिससे कांग्रेस मजबूत हो.” यह भी पढ़ें : केजरीवाल ने ‘कंस के वंशज’ बयान देकर यादवों का अपमान किया: भाजपा ओबीसी मोर्चा

किशोर ने कहा कि वह ऐसी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता. उन्होंने कहा, “अंग्रेजी का शब्द ‘डिलूशनल’ नीतीश कुमार पर बिलकुल सही बैठता है. वह राजनीतिक रूप से अलग-थलग महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह उन लोगों से घिरे हुए हैं जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है. इससे वह भयभीत हो गए हैं और घबराहट में ऐसी बातें कहते रहते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता.”

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2022 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).