विदेश की खबरें | भारत के साथ व्यापार निलंबन के बाद पाकिस्तान ने दवा आपूर्ति के लिए 'आपातकालीन' कदम उठाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने भारत के साथ व्यापार संबंधों के निलंबन के जवाब में दवा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए “आपातकालीन तैयारी” के उपाय शुरू किए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 26 अप्रैल पाकिस्तानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने भारत के साथ व्यापार संबंधों के निलंबन के जवाब में दवा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए “आपातकालीन तैयारी” के उपाय शुरू किए हैं।

पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले के जवाब में, इस्लामाबाद ने बृहस्तिवार को अन्य कदमों के अलावा नयी दिल्ली के साथ सभी व्यापार को निलंबित कर दिया।

जियो न्यूज ने बताया कि भारत के साथ व्यापार रुकने से पाकिस्तान में दवा की जरूरतों को पूरा करने के लिए “तत्काल उपाय” शुरू हो गए हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों ने आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए “आपातकालीन तैयारी” के उपाय शुरू कर दिए हैं।

पाकिस्तान के औषधि विनियामक प्राधिकरण (डीआरएपी) ने पुष्टि की है कि हालांकि दवा क्षेत्र पर प्रतिबंध के प्रभाव के बारे में कोई औपचारिक अधिसूचना नहीं दी गई है, लेकिन आकस्मिक योजनाएं पहले से ही तैयार हैं।

वर्तमान में, पाकिस्तान अपने दवाओं के लिये कच्चे माल के 30 से 40 प्रतिशत के लिए भारत पर निर्भर है, जिसमें सक्रिय औषधि सामग्री (एपीआई) और विभिन्न उन्नत चिकित्सीय उत्पाद शामिल हैं।

इस आपूर्ति श्रृंखला के वितरण के साथ, डीआरएपी चीन, रूस और कई यूरोपीय देशों से वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, विनियमन एवं समन्वय मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, “पाकिस्तान अपनी दवाइयों के कच्चे माल का 30-40 प्रतिशत हिस्सा भारत से आयात करता है। हम तैयार उत्पाद, सबसे महत्वपूर्ण रूप से कैंसर रोधी उपचार, जैविक उत्पाद, टीके और सीरम, विशेष रूप से रेबीज रोधी टीके और सांप रोधी जहर भी भारत से आयात करते हैं।”

औषधि क्षेत्र को डर है कि आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण (दवाओं की)गंभीर कमी हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\