जरुरी जानकारी | अमेरिकी रोक के बाद मलेशिया की पाम तेल कंपनी ने कहा, ‘पाक-साफ’ होकर उभरेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एफजीवी होल्डिंग्स मलेशिया की सबसे बड़ी पाम तेल कंपनियों में से है। यह अमेरिका की उपभोक्ता सामान क्षेत्र की दिग्गज कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल की संयुक्त उद्यम भागीदार भी है।

एफजीवी होल्डिंग्स मलेशिया की सबसे बड़ी पाम तेल कंपनियों में से है। यह अमेरिका की उपभोक्ता सामान क्षेत्र की दिग्गज कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल की संयुक्त उद्यम भागीदार भी है।

अमेरिका ने कहा है कि एफजीवी होल्डिंग्स में जबरिया श्रम, बाल श्रम तथा शारीरिक और यौन हिंसा के संकेत मिले हैं, जिसके बाद यह कदम उठाया जा रहा है। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा संरक्षण व्यापार कार्यालय की कार्यकारी सहायक आयुक्त ब्रेंडा स्मिथ ने बताया कि एफजीवी के खिलाफ यह आदेश बुधवार से लागू हुआ है।

यह भी पढ़े | Driving Licence से लेकर Credit-Debit Card और सरसों के तेल तक, आज से बदल गए ये 8 नियम.

एक सप्ताह पहले मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि मलेशिया के पाम तेल उद्योग में श्रम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

एफजीवी ने कहा कि जो भी मुद्दे उठाए गए हैं वे 2015 से सार्वजनिक हैं और कंपनी ने स्थिति को ठीक करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा की सिविल कोर्ट ने Krishna Janmabhoomi से लगी मस्जिद को हटाने की याचिका को खारीज किया.

कंपनी ने एक बयान कहा, ‘‘एफजीवी को इस बात की निराशा है कि यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जबकि वह पिछले कई वर्षों से मानवाधिकार के सम्मान के लिए पुख्ता कदम उठा रही है और श्रम मानकों का पालन कर रही है।’’

मलेशिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पाम तेल उत्पादक है। इंडोनेशिया और मलेशिया का वैश्विक पाम तेल बाजार पर दबदबा है। 65 अरब डॉलर की वैश्विक पाम तेल आपूर्ति में दोनों देशों का हिस्सा 85 प्रतिशत का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\