विदेश की खबरें | तालिबान के रोक हटाने के बाद अफगान महिला रेडियो स्टेशन का प्रसारण होगा बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तालिबान ने लाइसेंस का अनुचित उपयोग करने का हवाला देते हुए स्टेशन का संचालन रोक दिया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तालिबान ने लाइसेंस का अनुचित उपयोग करने का हवाला देते हुए स्टेशन का संचालन रोक दिया था।

‘रेडियो बेगम’ की शुरुआत मार्च 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई थी। इसके पांच महीने बाद ही अमेरिका और नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान ने सत्ता पर नियंत्रण हासिल कर लिया था।

स्टेशन पर प्रसारित की जाने वाली सामग्री अफगान महिलाओं द्वारा तैयार की जाती है। इसका सहयोगी उपग्रह चैनल ‘बेगम टीवी’ फ्रांस से संचालित होता है और सातवीं से 12वीं कक्षा तक के अफगान स्कूली पाठ्यक्रम को कवर करने वाले कार्यक्रम प्रसारित करता है।

तालिबान ने देश में महिलाओं और लड़कियों की छठी कक्षा से आगे की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

तालिबान के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय ने शनिवार रात जारी एक बयान में कहा कि ‘रेडियो बेगम’ ने परिचालन पुनः आरंभ करने की अनुमति के लिए ‘‘कई बार अनुरोध’’ किया था और स्टेशन द्वारा अधिकारियों से प्रतिबद्धता जताए जाने के बाद निलंबन हटा दिया गया।

इसमें कहा गया कि स्टेशन ने ‘‘पत्रकारिता के सिद्धांतों और अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के नियमों के अनुसार प्रसारण करने और भविष्य में कोई भी उल्लंघन नहीं करने का’’ वचन दिया है।

मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि ये सिद्धांत और नियम क्या हैं। रेडियो बेगम से इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\