देश की खबरें | पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई।

चंडीगढ़, 23 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई।

सूत्रों ने बताया कि बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर होगी, जिसमें पुलिस और प्रशासनिक सेवा के शीर्ष अधिकारी मौजूद रह सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद पंजाब में ‘हाई अलर्ट’ है।

पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की हत्या कर दी और कई लोग घायल हो गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।

यह पिछले कई वर्षों में कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए सबसे नृशंस आतंकी हमलों में से एक है।

इससे पहले मंगलवार को मान ने कहा था, ‘‘जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।’’

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा था, ‘‘निहत्थे निर्दोष लोगों को निशाना बनाना मानवता पर हमला है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश एकजुट है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और हम आतंकवाद के हर रूप की कड़ी निंदा करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी