देश की खबरें | महिला मित्र की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
रायपुर, 13 जुलाई छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांधवापारा इलाके में बीती रात कमलेश कुमार साहू (28) ने अपनी महिला मित्र अर्चना साहू (28) की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि कमलेश और अर्चना दुर्ग जिले के एक ही गांव के निवासी थे। अर्चना रायपुर में आपातकालीन सेवा 112 में कार्यरत थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात कमलेश अर्चना के घर पहुंचा तथा उसकी हत्या कर दी, बाद में कमलेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि कमलेश अर्चना पर संदेह करता था और शायद शक की वजह से ही उसने अर्चना की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

