देश की खबरें | मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हत्या आरोपी को पकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को सोमवार सुबह मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के एक जंगल इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्वालियर, 23 जून हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को सोमवार सुबह मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के एक जंगल इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बंटी भदौरिया को पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी और उसका जयारोग्य अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मवीर सिंह ने बताया, "भदौरिया एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 25 गंभीर मामले दर्ज हैं।"
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हाल ही में हजीरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या की थी और पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाकर गिरफ्तारी से बच निकला था।
हजीरा थाना प्रभारी को भदौरिया के उत्तिला थाना क्षेत्र के जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई।
अधिकारी ने बताया कि भदौरिया ने पुलिस टीम को देखते ही अपनी पिस्तौल से गोली चला दी और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
अतिरिक्त एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि आरोपी ने दो जून को हजीरा इलाके में अपने साथियों के साथ मिलकर भोला सिकरवार नामक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।
उन्होंने बताया कि जंगल में मुठभेड़ स्थल पर खाली कारतूस मिले हैं और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
सं दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

