देश की खबरें | चुनाव के बाद अब अगला कदम जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करना है: अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।

श्रीनगर, 15 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।

सपा प्रमुख नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने श्रीनगर पहुंचे हैं। इस नयी सरकार के अगुवा नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के प्रमुख उमर अब्दुल्ला होंगे।

यादव ने कहा, ‘‘ मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को लोकतंत्र पर भरोसा कर अपनी सरकार बनाने और संविधान को बचाने के लिए बधाई देता हूं। चुनाव के बाद अगला कदम जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा।’’

यादव ने यादव ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे उमर अब्दुल्ला को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी।

उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे उमर अब्दुल्ला के बारे में कहा, ‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और प्रदेश को खुशहाली की ओर ले जाएंगे।’’

सपा प्रमुख ने कहा , ‘‘ पूरा देश उन्हें आशाभरी निगाहों से देख रहा है। समाजवादी उनकी भावनाएं समझते हैं। देश तभी समृद्ध हो सकता है जब जम्मू कश्मीर समृद्धि के पथ पर उसके साथ चले।’’

यादव ने कहा कि देश के सभी सीमावर्ती राज्यों के लिए विशेष प्रावधान, सुविधाएं और निर्णय होने चाहिए ताकि वे समृद्धि की ओर अग्रसर हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\