बुजुर्ग मां के बाद बेटे ने भी दी कोविड-19 को मात

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डाक्टर रतनपाल सिंह सुमन ने सोमवार को बताया कि सऊदी अरब से आने के बाद अमरिया क्षेत्र की रहने वाली 73 साल की शकीला की जांच में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, उसके बाद जब परिवार के अन्य लोगों की जांच की गई तो दूसरे दिन उनके बेटे मेराज की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

जमात

पीलीभीत (उप्र), 13 अप्रैल पीलीभीत में 73 वर्षीय महिला के बाद सोमवार को उनके बेटे ने भी कोविड-19 को मात दे दी। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई पुष्ट मामला नहीं रह गया है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डाक्टर रतनपाल सिंह सुमन ने सोमवार को बताया कि सऊदी अरब से आने के बाद अमरिया क्षेत्र की रहने वाली 73 साल की शकीला की जांच में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, उसके बाद जब परिवार के अन्य लोगों की जांच की गई तो दूसरे दिन उनके बेटे मेराज की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उन्होंने बताया, ‘‘मां-बेटे का कोरोना वार्ड में इलाज शुरू किया गया था। शकीला ने 18 दिन में ही कोरोना वायरस संक्रमण को मात देकर घर चली गयीं और 22 दिन बाद मेराज ने भी संक्रमण के खिलाफ जंग जीत ली। रविवार की रात मेराज की अंतिम रिपोर्ट भी निगेटिव आई और आज सभी औपचारिकताएं पूरी करके उसे कोरोना वार्ड से बाहर लाया गया।’’

सीएमएस ने बताया कि मेराज ने अस्पताल के डॉक्टरों की टीम समेत पूरे स्टाफ का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके कुशल इलाज से उसे नयी जिंदगी मिली और कोविड-19 हार गया।

सुमन ने बताया कि मेराज ने पृथक वास के दौरान कोरोना वायरस पर एक कविता लिखी, जिसे उसने घर वापसी के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ साझा किया।

उन्होंने बताया कि जिले में अब कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\