एजेंसी न्यूज

Rajasthan: सेना में जाने की चाह रखने वाले लड़के ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार का दावा- अग्निपथ योजना से था नाखुश

सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ योजना’ की घोषणा के बाद कथित रूप से अवसाद में आकर झुंझुनू जिले में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Rajasthan: सेना में जाने की चाह रखने वाले लड़के ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार का दावा- अग्निपथ योजना से था नाखुश
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

Agnipath Scheme: सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ योजना’ की घोषणा के बाद कथित रूप से अवसाद में आकर झुंझुनू जिले में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी है. मृत युवक अंकित के चाचा लेखराज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और अग्निपथ योजना की घोषणा के कारण तनाव में था. उन्होंने बताया कि अंकित चिड़ावा में किराये के मकान में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और ‘अग्निपथ योजना’ की घोषणा के कारण तनाव में था.

उन्होंने बताया कि उसने मंगलवार को पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. चिड़ावा के थाना प्रभारी इंद्र प्रकाश यादव ने बताया, ‘‘हमने अंकित के कमरे को सील कर दिया है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.  हमें यह भी पता चला है कि अंकित का शहर में रहने वाली उसकी बहन से कोई विवाद था.  यह भी पढ़े: Agnipath Protest: विरोध प्रदर्शन को लेकर UP पुलिस सख्त, अब तक 39 मुकदमें दायर कर 475 लोगों को गिरफ्तार किया

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).