देश की खबरें | हाथरस पहुंचकर सीबीआई की वरिष्ठ अधिकारी ने जांच में हुई प्रगति का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई की एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को हाथरस पहुंचकर 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित युवती के साथ हुई कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना की जांच में हुई प्रगति का जायजा लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर सीबीआई की एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को हाथरस पहुंचकर 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित युवती के साथ हुई कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना की जांच में हुई प्रगति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की संयुक्त निदेशक संपत मीणा हाथरस स्थित सीबीआई के कैंप कार्यालय पहुंची। उन्होंने पहले उन्नाव बलात्कार मामले में जांच की निगरानी की थी, जिसमें भाजपा के तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी थे। बाद में सेंगर को मामले में अदालत ने दोषी ठहराया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने HCNG संयंत्र और वितरण स्टेशन का किया उद्घाटन.

उन्होंने बताया कि मीणा ने वहां अधिकारियों से बात की और मामले में हुई प्रगति का जायजा लिया। वह मौका-ए-वारदात पर भी भी गईं।

उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर अपनी गाजियाबाद इकाई से तुरंत एक टीम को जांच के लिये हाथरस भेजा। टीम ने हाथरस में कैंप कार्यालय बनाकर वहां मौका-ए-वारदात का मुआयना किया, पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अलीगढ़ जेल में चारों आरोपियों से भी पूछताछ की है।

यह भी पढ़े | Telangana Flood: दिल्ली, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ने बढ़ाया मदद का हाथ, तेलंगाना सरकार को राहत कार्यों के लिए देंगे इतने करोड़ रुपये.

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने अलीगढ़ में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों से भी मुलाकात की, जहां दलित युवती को दिल्ली लाने से पहले भर्ती कराया गया था। युवती की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी।

जिला प्रशासन ने कथित रूप से परिवार की सहमति के बगैर ही जबरन दलित युवती का अंतिम संस्कार कर दिया था। जिला प्रशासन के इस कथित असंवेदनशील रवैये को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने काफी नाराजगी जतायी थी।

यह पूरा मुद्दा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ नीत भाजपा सरकार के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गया, क्योंकि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल सहित तमाम पार्टियों ने प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की।

विवाद के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now