एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाकरे के स्मारक से राणे के लौटने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं उसे ‘शुद्ध’ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के स्मारक पर केंद्रीय केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के श्रद्धांजलि देने के कुछ घंटे बाद शिवसैनिकों ने बृहस्पतिवार को स्थल को गौमुत्र से धोया और उसे शुद्ध करने के लिये दूध से अभिषेक किया ।

देश की खबरें | ठाकरे के स्मारक से राणे के लौटने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं उसे ‘शुद्ध’ किया

मुंबई, 19 अगस्त शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के स्मारक पर केंद्रीय केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के श्रद्धांजलि देने के कुछ घंटे बाद शिवसैनिकों ने बृहस्पतिवार को स्थल को गौमुत्र से धोया और उसे शुद्ध करने के लिये दूध से अभिषेक किया ।

स्मारक पर जाने के राणे के फैसले का शिवसेना के कुछ नेताओं ने पहले विरोध किया था ।

राणे के दौरे के बाद स्थानीय शिवसेना कार्यकर्ता अप्पा पाटिल ने उस स्थान को गौमुत्र से धोया जहां राणे ने ठाकरे को श्रद्धांजलि दी थी और उसके बाद उनकी प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया ।

पाटिल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘राणे यहां बालासाहेब को श्रद्धांजलि देने आये थे, लेकिन उसी दौरान उन्होंने उस पार्टी की आलोचना की जिसकी स्थापना उन्होंने की है । उनके आने से यह स्थान अशुद्ध हो गया था, इसलिये हम इसे स्वच्छ करना चाहते थे ।’’

राणे पहले शिवसेना में थे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं । बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था और 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गये ।

हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद मुंबई में उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की ।

शिवसेना के स्थानीय सांसद विनायक राउत ने कहा कि बाल ठाकरे राणे जैसे लोगों को कभी आशीर्वाद नहीं देंगे ।

राउत ने बुधवार को कहा था कि शिव सैनिक केंद्रीय मंत्री को स्मारक पर जाने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि उन्होंने ठाकरे द्वारा स्थापित पार्टी को तोड़ा था । लेकिन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राणे के दौरे के दौरान कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया ।

भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना कार्यकर्ताओं के स्मारक को धोने के कृत्य की आलोचना की है।

विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने कहा कि बाल ठाकरे किसी की ‘‘निजी संपत्ति’’ नहीं हैं ।

भाजपा के एक अन्य नेता आशीष शेलार ने कहा कि शिवसेना को ऐसी ‘नौटंकी’ बंद करनी चाहिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).