देश की खबरें | राहुल के बाद कांग्रेस ने तृणमूल पर फिर हमला बोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राहुल गांधी द्वारा तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधे जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी पर फिर से तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अगर वह मिलकर काम करना चाहती है तो उसे कांग्रेस के नेताओं को तोड़कर अपने साथ मिलाने का प्रयास बंद करना होगा।

रायपुर, 23 फरवरी राहुल गांधी द्वारा तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधे जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी पर फिर से तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अगर वह मिलकर काम करना चाहती है तो उसे कांग्रेस के नेताओं को तोड़कर अपने साथ मिलाने का प्रयास बंद करना होगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बनने वाले गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और नीयत के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी होगी।

रमेश ने तृणमूल का नाम लिए बगैर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं यह पूछना चाहता हूं कि कौन सी एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसने अडाणी मामले पर जेपीसी की मांग का विरोध किया?’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम त्रिपुरा में टीएमसी का मुकाबला कर रहे हैं, मेघालय में मुकाबला कर रहे हैं। मेघालय में तृणमूल कुछ नहीं है, बल्कि कांग्रेस छोड़ने वाले लोग ही टीएमसी में हैं।’’

कांग्रेस महासचिव ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘अगर टीएमसी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर काम करने को लेकर गंभीर है तो उसे हमारे नेताओं को तोड़ने का प्रयास बंद करना चाहिए। उन्होंने गोवा में यही किया और विफले रहे। जहां भी ऐसा करेंगे वो विफल होंगे।’’

विपक्षी गठबंधन के सवाल पर रमेश ने कहा, ‘‘अगर गठबंधन होगा तो उसके लिए सकारात्मक कार्यक्रम होगा, सिर्फ नकारात्मक नजरिये से हम गठबंधन नहीं हो सकता।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि अगर कोई गठबंधन बनता है तो सभी पार्टियों को प्रधानमंत्री की नीयत और नीतियों के खिलाफ स्पष्ट रूप से आवाज उठानी होगी, बिना समझौत और बिना डर के आवाज उठानी होगी।’’

उनका यह भी कहना था कि 2023 में कई राज्यों के चुनाव होने हैं जो लोकसभा चुनाव से पहले ‘मील का पत्थर’ साबित होंगे, ऐसे में अभी विपक्षी एकता पर बात करने सही वक्त नहीं है।

इससे पहले, राहुल गांधी ने बुधवार को मेघालय में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि टीएमसी मेघालय में यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ रही है कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में भाजपा सत्ता में आ जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\