देश की खबरें | पुणे कार दुर्घटना के बाद, कानपुर पुलिस ने इसी तरह के मामले में जांच का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे में एक नाबालिग लड़के के पोर्श कार से दो लोगों को कुचलने की घटना पर रोष के बीच, यहां पुलिस अपने ही अधिकारियों के आचरण की जांच कर रही है जिन्होंने 15 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर ऐसे ही मामले में छोड़ दिया था।

कानपुर (उप्र), 23 मई पुणे में एक नाबालिग लड़के के पोर्श कार से दो लोगों को कुचलने की घटना पर रोष के बीच, यहां पुलिस अपने ही अधिकारियों के आचरण की जांच कर रही है जिन्होंने 15 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर ऐसे ही मामले में छोड़ दिया था।

पिछले साल अक्टूबर में किशोर से जुड़े ‘हिट-एंड-रन’ मामले में दो लोगों की मौत हो गई थी। एक अन्य सड़क हादसे में मार्च में वही किशोर कथित तौर पर एक अन्य दुर्घटना में शामिल था जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुणे की घटना के दो दिन बाद किशोर को 21 मई को पकड़ा गया और बृहस्पतिवार को विभागीय जांच के आदेश दिए गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में हुई पहली घटना में, किशोर ने यहां के बर्रा इलाके में अपनी तेज रफ्तार कार से दो लोगों को कथित तौर पर कुचल दिया था। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में किशोर इसी तरह की घटना में शामिल था जब समय से कार्रवाई नहीं की गई थी।

मार्च में यहां के नवाबगंज इलाके में चार लोग घायल हो गए थे, जब किशोर कथित तौर पर अपनी कार लापरवाही से चला रहा था। जब यह पता चला कि किशोर पहले भी इसी तरह की घटना में शामिल था, तो शीर्ष अधिकारी हरकत में आए जिसके बाद आखिरकार 21 मई को उसे पकड़ लिया गया और बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून- व्यवस्था) हरीश चंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि किशोर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने और कार्रवाई करने में देरी करने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के लिए एक विभागीय जांच शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को किशोर के डॉक्टर पिता की भूमिका की जांच करने के लिए कहा गया है, जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में हुई पहली घटना के बाद भी लड़के को गाड़ी चलाने की अनुमति दी थी।

एसीपी ने कहा कि अगर यह पाया गया कि लड़के के पिता ने अपने बेटे को लापरवाही से गाड़ी चलाने की इजाजत दी, जिससे दो लोगों की जान चली गई, तो उसके पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

पुणे में एक नाबालिग लड़के से जुड़ी ‘हिट-एंड-रन’ घटना सुर्खियों में है। पॉर्श कार चला रहे लड़के ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें से दो की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\