एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड के आखिरी छह विकेट 34 रन के अंदर चटकाने के बाद इंग्लैंड के सामने 277 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली पारी में 132 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 285 रन पर सिमटी। जीत के लिए 277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए  इंग्लैंड को भी हालांकि लंच से ठीक पहले एलेक्स लीस (20) का विकेट गंवाना पड़ा, जिन्हें काइल जैमीसन से चलता किया। लंच के लिए खेल रोके जाते समय टीम का स्कोर एक विकेट पर 31 रन है।

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड के आखिरी छह विकेट 34 रन के अंदर चटकाने के बाद इंग्लैंड के सामने 277 रन का लक्ष्य

पहली पारी में 132 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 285 रन पर सिमटी। जीत के लिए 277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए  इंग्लैंड को भी हालांकि लंच से ठीक पहले एलेक्स लीस (20) का विकेट गंवाना पड़ा, जिन्हें काइल जैमीसन से चलता किया। लंच के लिए खेल रोके जाते समय टीम का स्कोर एक विकेट पर 31 रन है।

इंग्लैंड ने तीसरे दिन नयी गेंद लेने के बाद मैच पर दबदबा बनाना शुरू किया और शुरुआती 90 मिनट के खेल के दौरान बचे हुए विकेट झटक लिये। इस सत्र में न्यूजीलैंड की टीम 49 रन ही बना सकी।

डेरिल मिशेल (108) और टॉम ब्लंडेल (96) ने दूसरी दिन का खेल खत्म होने तक 180 रन की अटूट साझेदारी की थी लेकिन शनिवार को यह जोड़ी और 15 रन ही जोड़ सकी।

इन दोनों की 195 रन की साझेदारी को स्टुअर्ट ब्रॉड ने मिशेल की शतकीय पारी को खत्म कर तोड़ा। अगली ही गेंद पर पहली पारी में न्यूजीलैंड के सर्वोच्च स्कोरर कोलिन डि ग्रैंडहोम खाता खोले बगैर रन आउट हो गये। ब्रॉड ने इसके बाद जैमीसन (शून्य) को बोल्ड कर टीम की विकेटो की हैट्रिक को पूरा किया।

एंडरसन ने इसके बाद ब्लंडेल को पगबाधा कर शतक पूरा करने से रोक दिया। टिम साउदी ने 21 गेंद में 26 रन की तेज पारी खेल टीम के स्कोर को 285 तक पहुंचाया।

इससे पहले मिशेल ने दिन की पहली गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के 15वें बल्लेबाज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).