विदेश की खबरें | कन्नौज की कंपनी ने न्यूयॉर्क के बाद भारत में पेश किया अपना वैश्विक इत्र ब्रांड ‘जिघराना’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इत्र नगरी के नाम से मशहूर कन्नौज की एक कंपनी ने न्यूयॉर्क के बाद अब भारत में भी अपने वैश्विक ब्रांड ‘जिघराना’ के इत्र, अत्तर और एसेंशियल ऑयल (पेड़-पौधे से हासिल होने वाले वाष्पशील तेल) लॉन्च कर दिए हैं।

न्यूयॉर्क, छह फरवरी इत्र नगरी के नाम से मशहूर कन्नौज की एक कंपनी ने न्यूयॉर्क के बाद अब भारत में भी अपने वैश्विक ब्रांड ‘जिघराना’ के इत्र, अत्तर और एसेंशियल ऑयल (पेड़-पौधे से हासिल होने वाले वाष्पशील तेल) लॉन्च कर दिए हैं।

कंपनी ने भारत के पारंपरिक इत्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की अपनी तरह की पहली कोशिशों के तहत पिछले साल 14 फरवरी को न्यूयॉर्क के बाजारों में ‘जिघराना’ ब्रांड के इत्र, अत्तर और एसेंशियल ऑयल पेश किए थे। भारत में ‘जिघराना’ ब्रांड के उत्पाद ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

‘जिघराना’ ब्रांड के इत्र, अत्तर और एसेंशियल ऑयल पूरी तरह से भारत में तैयार किए जाते हैं। मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना के सहयोग से तैयार ये उत्पाद भारतीय मसालों और पारंपरिक इत्र से प्रेरित हैं।

‘जिघराना’ की मालकिन और मशहूर उद्यमी स्वप्निल पाठक शर्मा ने कहा कि उनका ब्रांड अपनी भारतीय जड़ों और संस्कृति को बरकरार रखते हुए विश्व स्तरीय इत्र एवं अन्य सुगंधित उत्पादों की पेशकश करता है।

उन्होंने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि हमें अपने उत्पाद को वैश्विक बाजार के केंद्र में लाने का मौका मिला, क्योंकि न्यूयॉर्क से अधिक वैश्वीकृत कोई दूसरा शहर नहीं हो सकता। न्यूयॉर्क में हमारे ब्रांड को बहुत बड़ी पहुंच मिली।”

शर्मा ने दावा किया कि ‘जिघराना’ के उत्पाद ‘इत्र बाजार में मौजूद किसी भी वैश्विक ब्रांड से कमतर नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, “उच्च गुणवत्ता वाले इन उत्पादों को अब हमने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भी लॉन्च कर दिया है। न्यूयॉर्क में मिली प्रतिक्रिया से हमें इन उत्पादों को और बेहतर बनाने में मदद मिली।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\