एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | एशेज हारने के बाद जाइल्स ने की इंग्लैंड क्रिकेट में व्यवस्थित बदलाव की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला में हार के लिये माफी मांगते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने इंग्लिश क्रिकेट में व्यवस्थित बदलाव की मांग की है लेकिन कहा कि बड़े पैमाने पर छंटनी टेस्ट क्रिकेट में टीम के खराब फॉर्म से निजात पाने का तरीका नहीं है ।

खेल की खबरें | एशेज हारने के बाद जाइल्स ने की इंग्लैंड क्रिकेट में व्यवस्थित बदलाव की मांग

लंदन, पांच जनवरी आस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला में हार के लिये माफी मांगते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने इंग्लिश क्रिकेट में व्यवस्थित बदलाव की मांग की है लेकिन कहा कि बड़े पैमाने पर छंटनी टेस्ट क्रिकेट में टीम के खराब फॉर्म से निजात पाने का तरीका नहीं है ।

आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 3 . 0 की अजेय बढत बना ली है ।

जाइल्स ने ‘बीबीसी स्पोटर्स’ से कहा ,‘‘मैं एशेज श्रृंखला हारने की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं । हम माफी ही मांग सकते हैं । मैं जानता हूं कि लोग बहुत नाराज होंगे । पिछले 34 साल से हम आस्ट्रेलिया जा रहे हैं और एक ही बार (2010 . 11) जीते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे नतीजे अच्छे नहीं रहे हैं । नब्बे के दशक में इस तरह के परिणाम को स्वीकार कर लिा जाता था लेकिन उसके बाद से हमने ऊंचे मानदंड कायम किये हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें सामूहिक जिम्मेदारी लेकर सामूहिक हल तलाशना होगा । इसके लिये अधिक व्यवस्थित बदलाव की जरूरत है । आप मुझे हटा सकते हैं या मुख्य कोच को या कप्तान को लेकिन यह कोई हल नहीं है । ’’

जाइल्स ने कहा ,‘‘ अभी दो मैच बाकी है और हम उसमें अच्छे प्रदर्शन की कोशिश करेंगे । इसके अलावा हमे ऐसा घरेलू ढांचा तैयार करना होगा कि वहां जाकर अच्छा प्रदर्शन कर सके । अभी इसका अभाव है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).