एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश के बाद ठंड बरकरार, कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और यहां कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि रात भर हुई बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात्रिकालीन तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई, हालांकि घाटी में पारा हिमांक बिंदु से नीचे रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश के बाद ठंड बरकरार, कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा

नयी दिल्ली, छह जनवरी दिल्ली में सोमवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और यहां कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि रात भर हुई बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात्रिकालीन तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई, हालांकि घाटी में पारा हिमांक बिंदु से नीचे रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसी तरह पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी ठिठुरन रही और दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिनों के बाद कोहरा छंट गया, जिससे सुबह दृश्यता में सुधार हुआ।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच नजफगढ़ में 2.5 मिलीमीटर, पीतमपुरा में दो मिमी, पालम में एक मिमी और पूसा में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है।

सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग और पालम में दृश्यता 300 मीटर थी।

राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह दृश्यता शून्य हो गई, जिससे यहां उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, मार्ग परिवर्तित करना पड़ा तथा रेलगाड़ियों का परिचालन भी देरी से हुआ।

शनिवार को नौ घंटे तक दृश्यता शून्य रही।

कश्मीर में रात भर हुई बर्फबारी के बाद रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई, लेकिन पारा अब भी हिमांक बिंदु से नीचे है।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 2.5 डिग्री से दो डिग्री अधिक है।

उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पंपोर शहर के कोनिबल में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले का बल्लोवाल सौंखरी 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।

लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 9.3 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 7.4 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 9.4 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.5 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 10 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).