खेल की खबरें | टी20 की कप्तानी छोड़ने के बाद खेल का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं कमिंस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस टी20 की कप्तानी से मुक्त होने के बाद खेल का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं और उन्हें खुशी है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
नॉर्थ साउंड (एंटीगा), 21 जून ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस टी20 की कप्तानी से मुक्त होने के बाद खेल का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं और उन्हें खुशी है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 8 के मैच में हैट्रिक बनाई। उन्होंने 29 रन देकर तीन विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
कमिंस ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हमने वास्तव में हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने शानदार खेल दिखाया जैसे कि आप सुपर 8 चरण में चाहते हैं।’’
उन्होंने कहा,‘‘हमें लग रहा है कि हमने सभी क्षेत्रों में सुधार कर लिया है और इसलिए हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। इससे भी अच्छी बात यह है कि मैं कप्तान या चयनकर्ता नहीं हूं और इसलिए मैं बिना किसी चिंता के अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं।’’
ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस का बोझ कम करने के लिए उनकी जगह मिचेल मार्श को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया।
कमिंस ने कहा,‘‘हमने अच्छे रन रेट के साथ दो अंक हासिल किये। ऐसा लग रहा है कि हमारा हर खिलाड़ी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

