एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवती की हत्या करने के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के मनोहरपुरा कस्बे में शनिवार को एक युवक ने 22 वर्षीय युवती की चाकू से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या के बाद आरोपी ने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

देश की खबरें | युवती की हत्या करने के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

जयपुर, 25 मार्च जिले के मनोहरपुरा कस्बे में शनिवार को एक युवक ने 22 वर्षीय युवती की चाकू से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या के बाद आरोपी ने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि शोभा चौधरी (22) एक कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, जबकि आरोपी सुरेंद्र मीणा वहां पुस्तकालय आया करता था।

पुलिस ने बताया, “आरोपी ने कोचिंग संस्थान की छत पर लड़की को चाकू से गोद दिया। युवती को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां से फरार हुए आरोपी ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).