एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद मान ने कहा: सत्य की जीत होती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत द्वारा मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को जमानत दिये जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई। किसी ने कहा , ‘‘शेर लौट आया है’’ तो किसी ने कहा ‘न्याय में देर तो है, लेकिन अंधेर नहीं’’।

देश की खबरें | केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद मान ने कहा: सत्य की जीत होती है

चंडीगढ़, 20 जून राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत द्वारा मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को जमानत दिये जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई। किसी ने कहा , ‘‘शेर लौट आया है’’ तो किसी ने कहा ‘न्याय में देर तो है, लेकिन अंधेर नहीं’’।

इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘‘सत्य की जीत होती है।’’

मान ने सोशल मीडिया मंच पर ‘एक्स’ पर हिंदी में पोस्ट डालकर कहा, ‘‘अदालत पर भरोसा...केजरीवाल जी को जमानत मिल गई...सत्य की जीत हुई।’’

पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, "न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन न्याय से इनकार नहीं किया जा सकता...अरविंद केजरीवाल जी को सलाखों के पीछे रखने के ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के सभी प्रयासों के बावजूद अदालत ने जमानत दे दी। सभी को बधाई। सत्यमेव जयते।"

आनंदपुर साहिब से आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। "सत्य की जीत हुई! जनता के चैंपियन की बहुत बड़ी जीत। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राजनीति से प्रेरित मनगढ़ंत धनशोधन मामले में जमानत मिल गई है। यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश है।’’

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "चाहे कोई कितना भी झूठ बोल ले या मनगढंत कहानियां सुना ले, सत्य की हमेशा जीत होती है। उच्च न्यायालय द्वारा आज केजरीवाल जी को जमानत दिए जाने पर मैं उसका (अदालत का) आभारी हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).