जरुरी जानकारी | चार दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में बाजार ने की वापसी, सेंसेक्स 461 अंक चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में आंशिक सुधार के बीच घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी देखने को मिली।
मुंबई, 27 सितंबर एशियाई बाजारों में आंशिक सुधार के बीच घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी देखने को मिली।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 461.82 अंक चढ़कर 57,607.04 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 144.15 अंक बढ़कर 17,160.45 पर था।
सेंसेक्स में आईटीसी, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले और एनटीपीसी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर मारुति, टाइटन, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट हुई।
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और शंघाई के बाजार हरे रंग में थे, जबकि सोल तथा हांगकांग कमजोर थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरकर बंद हुए थे।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत चढ़कर 84.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 5,101.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

