देश की खबरें | फिरोजाबाद के बाद अब बलिया में तेजी से बच्चों में फैल रहा वायरल बुखार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिरोजाबाद जिले में डेंगू के कहर के बाद अब बलिया जिले में बच्चों में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है।

बलिया (उप्र), पांच सितंबर फिरोजाबाद जिले में डेंगू के कहर के बाद अब बलिया जिले में बच्चों में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है।

बलिया जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ ने पिछले दस दिनों में वायरल बुखार के रोगियों की संख्या पच्चीस फीसदी बढ़ने की बात कही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा तन्मय कक्कड़ ने रविवार को बताया कि डेंगू-मलेरिया व बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर जिले में सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 140 रोगियों की जांच हो रही है, इसमें अधिकांश को टाइफाइड है ।

उन्होंने दावा किया है कि बलिया जिले में बुखार व डेंगू से फिलहाल कोई मौत नहीं हुई है । उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है और फिलहाल जिले में डेंगू के कुल नौ मरीज हैं।

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ जे एस कुमार ने पत्रकारों को बताया कि जिला अस्पताल में पिछले दस दिन में वायरल बुखार के रोगियों की संख्या में पच्चीस फीसदी बढ़ोतरी हुई है ।

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी पी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जिला अस्पताल में बच्चों का वार्ड वायरल बुखार के रोगियों से भर गया है। उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम है, ऐसे में बुखार , कमजोरी , शरीर दर्द व डायरिया के रोगियों का बढ़ना स्वाभाविक है ।

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अपनी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के साथ ही सभी ग्राम पंचायत और नगर निकायों में छिड़काव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\