विदेश की खबरें | भारत के आतंकवाद विरोधी उपायों पर चर्चा के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का रूस दौरा संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद विरोधी उपायों पर व्यापक चर्चा करने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में अपने ‘‘जांचे-परखे’’ मित्र रूस को जानकारी देने के बाद शनिवार को रूसी राजधानी की अपनी यात्रा संपन्न की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 24 मई भारत के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद विरोधी उपायों पर व्यापक चर्चा करने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में अपने ‘‘जांचे-परखे’’ मित्र रूस को जानकारी देने के बाद शनिवार को रूसी राजधानी की अपनी यात्रा संपन्न की।

इससे पहले, शुक्रवार को रूस ने नयी दिल्ली के साथ ‘‘सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी समझौते के संयुक्त लड़ाई’’ के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की लोकसभा सदस्य कनिमोई के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए रूस की यात्रा पर है।

यह यात्रा पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के लगभग एक महीने बाद हो रही है।

यात्रा के अंत में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने रूस को एक ‘‘करीबी और परखा हुआ’’ दोस्त बताया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हम स्वाभाविक रूप से यह समझते हैं कि मुश्किल समय में रूस हमारे साथ है। यह जरूरी है कि लोग पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के कारण हमारी पीड़ा के बारे में जानें।’’

प्रेस वार्ता के दौरान कनिमोई ने रूस यात्रा को ‘‘भारत के रुख को स्पष्ट करने का एक शानदार अवसर’’ बताया और कहा, ‘‘पाकिस्तान आतंकवादियों को बचाने का विकल्प चुनता है, वे आगे बढ़ते हैं और दुष्प्रचार करते हैं। हमने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत का रुख बहुत स्पष्ट है, अगर पाकिस्तान हम पर हमला करना जारी रखेगा, तो हम शांति वार्ता के लिए आगे नहीं आएंगे।’’

भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और स्लोवेनिया के लिए रवाना हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now